फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The main accused, lawyer Rizwan, was again sent to 4-day police remand.

Gurugram News: मुख्य आरोपी वकील रिजवान को फिर से 4 दिन की पुलिस रिमांड

Fri, 05 Dec 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The main accused, lawyer Rizwan, was again sent to 4-day police remand.
पाक जासूसी व टेरर फंडिंग मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जिले में पाकिस्तानी जासूसी एवं आतंकवाद फंडिंग मामले में बृहस्पतिवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी युवा वकील रिजवान को सीजेएम छवि गोयल की अदालत ने चार दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि उसके साथी मिठाई विक्रेता अजय अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों आरोपियों की पिछली रिमांड खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। इससे पहले दोनों का तावडू सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। अदालत में जांच अधिकारी व डीएसपी अभिमन्यू सहित पूरी टीम मौजूद रही। रिजवान पर आरोप है कि वह हवाला के जरिए विदेश से पैसा लेकर पंजाब में देशविरोधी गतिविधियों को फंडिंग करता था। वह लगातार पंजाब आना-जाना करता रहा और उसके बैंक खातों में बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेन-देन के सबूत पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की पूछताछ में रिजवान ने कबूल किया है कि उसने करीब 35 लाख रुपये मिठाई विक्रेता अजय अरोड़ा को दिए थे। जबकि इससे अलग-अलग राशि उसने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भी दी थी। अजय अरोड़ा ने यह रकम अपनी दुकान के मालिक परमजीत चढ्ढा को दी, जो फिलहाल विदेश में है। अमृतसर व जालंधर से पकड़े गए अन्य आरोपियों की भूमिका भी इसी फंड ट्रांसफर चेन में सामने आई है। सभी के बैंक खातों की गहन जांच जारी है। मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सबसे पहले रिजवान को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पंजाब के जालंधर व अमृतसर से अन्य गिरफ्तारियां हुईं। एसपी ने विशेष जांच दल गठित किया है, जिसमें तीन डीएसपी और दो थाना प्रभारी शामिल हैं। एसआईटी की एक टीम अभी भी पंजाब में सक्रिय है और पिछले कुछ दिनों में 3-4 बार पंजाब का दौरा कर चुकी है। पुलिस को उम्मीद है कि रिजवान से चार दिन की नई रिमांड के दौरान और अहम खुलासे होंगे तथा पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकेगा। मामला तावडू सदर थाने में दर्ज है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस प्रकरण में अभी तक एसपी राजेश कुमार की ओर से एक प्रेस वार्ता दो दिन पहले जरूर की गई थी। लेकिन जांच टीम की ओर से एक बार भी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि पुलिस 8 दिन की रिमांड में कोई खास सबूत नहीं जुटा सकी और आगे भी कोई सबूत नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: वकील रिजवान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed