फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The main accused in the murder of a woman wanted to form her own gang

अपना गैंग बनाना चाहता था महिला की मौत का मुख्य आरोपी

Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of a woman wanted to form her own gang
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला की हत्या के मुख्य आरोपी एवं अदालत से भगोड़ा घोषित पांच हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपना गैंग बनाना चाहता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आगामी दिनों में कई और वारदात को अंजाम दे सकता था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश ने बताया कि रुकमणी की हत्या के लिए उसने उत्तर प्रदेश में रहने वाले अपने एक अन्य साथी से हथियार लिए थे। हालांकि, गिरफ्तारी के मकसद से पुलिस ने आरोपी को हथियार मुहैया कराने वाले का खुलासा नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर हथियार मुहैया कराने वाले की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके अन्य कनेक्शन की भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। मालूम हो कि शिवाजी नगर निवासी महिला की हत्या के आरोपी को डीएलएफ फेज-4 अपराध शाखा पुलिस ने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार रात को लेजर वैली पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भाई को मारने के चक्कर में कर दी थी बहन की हत्या
आरोपियों की पहचान गांधी नगर गुरुग्राम निवासी दिनेश, शक्तिपार्क निवासी इकबाल उर्फ लल्ला, रायबरेली उत्तर प्रदेश के गांव करोलीदमा निवासी अंकित उर्फ कालिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी हत्या के एक मामले में मुख्य गवाह श्रवण की हत्या के मकसद से 10 जनवरी 2020 को अमर कॉलोनी गए थे। श्रवण के न मिलने पर उन्होंने उसकी बहन रुकमणी की डंडों व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर, हत्या कर दी थी। मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके थे। अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि कई अन्य पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed