{"_id":"65a3dfaba88eeef80b0dd897","slug":"the-maid-who-slept-after-lighting-the-fireplace-in-the-room-died-due-to-suffocation-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-23458-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कमरे में अंगीठी जलाकर सोई सहायिका की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कमरे में अंगीठी जलाकर सोई सहायिका की दम घुटने से मौत
विज्ञापन
बेड में आग लगने से शव का आधा हिस्सा भी जला, सीन आफ क्राइम टीम मौके पर पहुंचीअमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज दो थाना क्षेत्र में रहने वाले वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की सहायिका की कमरे में अंगीठी से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस को सहायिका के परिजनों के आने का इंतजार है।
पुलिस के अनुसार एक सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी के घर मूल रूप से बिहार की रहने वाली 20 साल की सीमा सहायिका का काम करती थी। वह घर के ऊपर बने कमरे में रहती थी। शनिवार रात लोहड़ी के कार्यक्रम के बाद रात 11 बजे वह अंगीठी जलाकर सोई थी। इससे उसका दम घुट गया। वहीं अंगीठी की आग से बेड भी जल गया। इसमें उसका शव भी 50 प्रतिशत तक जल गया। सुबह 10 बजे जब वह उठकर नीचे नहीं आई तो मकान मालिक ऊपर पहुंचे और हथौड़ी से शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें घटना के बारे में पता चला। सीमा बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली थी। सीन आफ क्राइम टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
डीएलएफ फेज दो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुंदर का कहना है कि सहायिका की मौत दम घुटने से हुई है। दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला गया है। पोस्टमार्टम के बाद अन्य सवालों का खुलासा होगा।