{"_id":"68c459a7b49cbb65f505727e","slug":"the-land-is-ours-employment-is-not-tolerated-by-others-ghasadia-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106280-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन हमारी, रोजगार दूसरों को बर्दाश्त नहीं : घासेडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन हमारी, रोजगार दूसरों को बर्दाश्त नहीं : घासेडिया
Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटीएल कंपनी में स्थानीय युवाओं की अनदेखी पर रोष, रोजगार के लिए आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात के युवाओं को रोजगार से वंचित करने का मुद्दा अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। रोजकमेव में शुरू हुई एटीएल कंपनी ने भर्तियों के लिए ऐसा नियम लागू किया है, जिसके तहत 40 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले युवाओं को नौकरी नहीं दी जाएगी। कंपनी के इस निर्णय ने इलाके के योग्य युवाओं और आमजन में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। तैयब हुसैन ने कहा जमीन हमारी है और नौकरी बाहरी लोगों को दी जा रही है। यह अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां कानून कंपनी का नहीं, बल्कि सरकार का चलेगा।
तैयब हुसैन घासेडिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय योग्य युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए स्पष्ट कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।