फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The journey from Dwarka to Jaipur via Sohna will be completed in two hours: Nitin Gadkari

द्वारका से वाया सोहना जयपुर का सफर दो घंटे में होगा पूरा : नितिन गडकरी

Mon, 31 Jul 2023 06:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 31 Jul 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
The journey from Dwarka to Jaipur via Sohna will be completed in two hours: Nitin Gadkari
अगले छह महीनों में पूरा हो जाएगा दिल्ली के नए आउटर रिंग रोड का निर्माण कार्य
विज्ञापन

पानीपत से आईजीआई एयरपोर्ट के बीच सफर के समय में आएगी एक चौथाई कमी


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने की प्रक्रिया में है। इस सड़क का निर्माण पूरा होते ही द्वारका और पुराने गुरुग्राम के क्षेत्र के निवासी सोहना होते हुए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर केवल दो घंटे में जयपुर पहुंच सकेंगे। सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर 9ए में इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसाइटी और चाणक्य वार्ता परिवार द्वारा स्थापित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास व त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री ने यह बात कहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में बनाए जा रहे नए आउटर रिंग रोड का कार्य अगले छह माह में पूरा हो जाएगा। इस निर्माण के पूरा होते ही पानीपत से आईजीआई एयरपोर्ट का सफर दो घंटे के बजाय एक चौथाई समय में पूरा होगा, जिससे समय व ईंधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क नेटवर्क के पूरा होते ही निश्चित रूप से गुरुग्राम-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी ट्रैफिक लोड में कमी आएगी।
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में शिवमूर्ति के पास इसी सड़क पर आठ लेन जमीन के अंदर व आठ लेन जमीन के ऊपर का एक मजबूत रोड नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। यह सड़क विशेष रूप से गुरुग्राम, आईजीआई हवाई अड्डे, दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से चंडीगढ़ और उससे आगे की ओर जाने वाले यातायात के लिए एक तेज लिंक सुनिश्चित करेगी। यह परियोजना रिंग रोड और आउटर रिंग रोड सहित दिल्ली की सड़कों पर मौजूदा यातायात भार को कम करने में मदद करेगी, क्योंकि जयपुर और चंडीगढ़ से आने वाले वाहन इसे बाईपास के रूप में उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में, ऐसे यातायात को धौला कुआं खंड, रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें अधिक समय लगता है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीड़भाड़ और वायु प्रदूषण बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed