फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The issue of garbage burning in the open area near The Palm Drive has resurfaced.

Gurugram News: दा पाम ड्राइव के पास खुले क्षेत्र में कचरा जलाने का मामला फिर उठा

Thu, 09 Jul 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
The issue of garbage burning in the open area near The Palm Drive has resurfaced.
पुराने शिकायत पत्रों से सवाल तेज, रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एमसीजी को दी थी शिकायत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-66 स्थित दा पाम ड्राइव से सटे क्षेत्र में कचरा एवं बायोमास जलाने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शिकायत के अनुसार, पाम ड्राइव कॉन्डोमिनियम एसोसिएशन ने 28 दिसंबर 2023 को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत की प्रति नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त, जोन-4 को भी भेजी गई थी।



शिकायत पत्र में लिखा गया था कि पाम ड्राइव कॉन्डोमिनियम से सटे कृषि भूमि पर बनी झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोग लगातार कचरा, पत्तियां, प्लास्टिक तथा अन्य बायोमास जलाया जा रहे हैं जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। एसोसिएशन ने दावा किया था कि इन घटनाओं के फोटो और वीडियो भी शिकायत के साथ जोड़े गए। पत्र में जिला प्रशासन के उस आदेश का भी उल्लेख किया गया, जिसमें खुले में कचरा व अन्य ज्वलनशील सामग्री जलाने को प्रतिबंधित बताते हुए इसे दंडनीय बताया गया है।
विज्ञापन



हालांकि इन शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा क्या कार्रवाई की गई। इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे में मामले को लेकर स्थानीय निवासियों के बीच एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed