फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The infection is more affected on the elderly

बुजुर्गों पर संक्रमण की मार ज्यादा

Fri, 11 Dec 2020 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The infection is more affected on the elderly
गुरुग्राम (पंकज मोहन मिश्रा)। वैसे तो जिले में कोरोना संक्रमण की दर अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन संक्रमण के चलते दम तोड़ने वालों को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, युवाओं के मुकाबले बुजुर्गों पर संक्रमण की मार काफी ज्यादा है। स्थिति यह है कि कोरोना संक्रमित कुल मृतकों में से 64 फीसदी 61 से 80 वर्ष की आयु वर्ग के बीच के हैं। उसमें भी महिलाओं के मुकाबले पुरुष कहीं ज्यादा दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते मृतकों में भी पुरुषों की संख्या अधिक है। बच्चों व किशोरों पर संक्रमण का प्रभाव सबसे कम है। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 0-20 वर्ष आयु वर्ग के बीच जिले में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं 101 से 110 आयु वर्ग में एक पुरुष मरीज की मौत हुई है। संक्रमण की शुरुआत से ही बुजुर्गों पर कोरोना की मार ज्यादा रहने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन उम्रदराज मरीजों के मामले में हालात इतने भी खराब होंगे, किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। संक्रमण के चलते जिले में 300 से ज्यादा मौत हो चुकी है, जिसमें से 28 फीसदी महिलाएं व 72 फीसदी पुरुष मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

...इसलिए मृतकों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा
60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले बुजुर्गों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट, लीवर समेत अन्य रोगों से संबंधित समस्याएं ज्यादा होती है, जिससे संक्रमण का प्रभाव ज्यादा समय तक रहता है। वहीं, युवाओं के मुकाबले रोग प्रतिरोधक क्षमता भी इनकी कम होती है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में ये ज्यादा आ रहे हैं तो वहीं मृतकों में भी बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी 10 वर्ष से कम व 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अनियंत्रित मधुमेह वाले अधिकांश मरीज संक्रमण की चपेट में हैं व मृतकों में भी इनकी संख्या कहीं ज्यादा है। 8 दिसंबर तक संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले 320 मरीजों में से 249 पहले से ही किसी व किसी बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वार कोरोना मृतकों का आंकड़ा
आयु वर्ग पुरुष महिला कुल संख्या
00-10 0 0 0
11-20 0 0 0
21-30 3 1 4
31-40 17 7 24
41-50 18 11 29
51-60 30 17 47
61-70 66 23 89
71-80 60 20 80
81-90 32 11 43
91-100 2 1 3
101-110 1 0 1
कुल 229 91 320
(नोट : आंकड़े 8 दिसंबर तक के हैं)
रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने व पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त कोरोना संक्रमित मृतकों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। बुजुर्गों को बेवजह बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना चाहिए। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खाद्य सामग्रियों को भोजन में शामिल करना चाहिए। अगर पहले से ही डायबिटीज मरीज हैं तो उसे नियंत्रित रखने की कोशिश करें।
- डॉ. काजल, फिजीशियन, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed