{"_id":"6abfb147309ba0b99e0f9532","slug":"the-grp-raised-awareness-among-passengers-about-protecting-themselves-from-cyber-fraud-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103012-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीआरपी ने यात्रियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीआरपी ने यात्रियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
-अनजान लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध संदेशों का जवाब नहीं देने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे अंबाला छावनी प्रबीना पी आईपीएस के निर्देश पर अक्तूबर में एक माह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही बैंक खाते को पैन या आधार से जोड़ने के नाम पर अनजान नंबरों से आने वाले संदेशों का बिना सत्यापन जवाब न दें। किसी अनजान नंबर से भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। चौकी इंचार्ज ने बताया कि साइबर ठग लोगों को प्रलोभन देकर भी अपने जाल में फंसा सकते हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आवाज बदलकर भी ठगी की जा सकती है। उन्होंने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर ईएसआई योगेश कुमार, राजेश कुमार और वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।