{"_id":"6abfc17f5e21dd9c9b08bc33","slug":"congress-leaders-recalled-the-ideals-of-gandhi-and-shastri-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103041-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कांग्रेस नेताओं ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कांग्रेस नेताओं ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को किया याद
विज्ञापन
-चिरंजीव राव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
-कांग्रेस सेवा दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लगाया गया निशुल्क कानूनी सहायता शिविर
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल की ओर से गुड़गांव गांव स्थित तिकोना पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। कांग्रेस के जिला कार्यालय कमान सराय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चिरंजीव राव ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के साथ गरीब एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने गुरुग्राम में जलभराव, यातायात, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम करने की जरूरत बताई। साथ ही नए सिविल अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा करने और गुरुग्राम विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के विस्तार की बात कही।
सेवादल के सह-अध्यक्ष इंदर सिंह सैनी ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। उन्होंने शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ संदेश का उल्लेख किया। कार्यक्रम में निशुल्क कानूनी सहायता शिविर भी लगाया गया। आयोजकों के अनुसार इसमें सैकड़ों लोगों ने कानूनी जानकारी और मार्गदर्शन लिया। कार्यक्रम में रामपत प्रेमी, श्यामपाल यादव, संदीप शर्मा, नरेंद्र लाल, मेहराम सिंह, अरुण यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।