{"_id":"6abfbf9e8853b0a1f809c88d","slug":"je-amit-kumar-suspended-over-sewerage-negligence-two-issued-show-cause-notices-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103046-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीवरेज लापरवाही पर जेई अमित कुमार निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीवरेज लापरवाही पर जेई अमित कुमार निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
-ई-समाधान पोर्टल पर बिना मौके पर समस्या दूर किए शिकायतों को दिखाया था रिजोल्व्ड
-पालम विहार और बसई की शिकायतों में भी मिली लापरवाही, तीन दिन में मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सार्वजनिक शिकायतों के वास्तविक समाधान में लापरवाही पर कार्रवाई की है। ई-समाधान पोर्टल पर बिना मौके पर समस्या दूर किए शिकायत को रिजोल्व्ड दिखाने के मामले में एक जूनियर इंजीनियर अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, दो अन्य जेई आरिफ खान और तिलक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने दो अक्तूबर को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में शिकायतों की समीक्षा की। न्यू कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायत संख्या 558612 को जेई अमित कुमार ने पोर्टल पर रिजोल्व्ड दर्शाया था। शिकायतकर्ता सतीश कुमार मिड्ढा ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए जेई को निलंबित कर दिया गया। समीक्षा में पालम विहार और गांव बसई की सीवरेज शिकायतों में भी ऐसी ही स्थिति मिली। संबंधित जेई आरिफ खान और तिलक को पांच अक्तूबर को निगमायुक्त कार्यालय में व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। निगम ने स्पष्ट किया कि केवल पोर्टल पर शिकायत रिजोल्व्ड करना पर्याप्त नहीं है। मौके पर समस्या का वास्तविक समाधान कराने के बाद ही स्थिति अपडेट करनी होगी। असंतोषजनक जवाब या सुनवाई में अनुपस्थिति पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।