फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The green belt and central verge of the Sector-81/86 dividing road will be developed.

Gurugram News: सेक्टर-81/86 डिवाइडिंग रोड की ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज का होगा विकास

Sun, 10 May 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The green belt and central verge of the Sector-81/86 dividing road will be developed.
जीएमडीए शहर की सड़कों पर हरियाली बढ़ाने की योजना को देगा गति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर की मास्टर सड़कों की ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर हरियाली बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत सेक्टर-81 और 86 की डिवाइडिंग रोड की ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज को विकसित किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के फूलदार और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
शहर की प्रमुख सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी जीएमडीए के पास है। पहले हरियाली विकसित करने का कार्य कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत निजी कंपनियों को दिया गया था, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। अब जीएमडीए स्वयं इस योजना को लागू कर रहा है।
विज्ञापन

जीएमडीए के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर की सड़कों पर हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-81/86 डिवाइडिंग रोड की ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज का विकास किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, सिंचाई व्यवस्था, घास और पौधों की देखभाल सहित सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को करीब तीन वर्ष तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इस रोड पर 9,625 विभिन्न प्रकार के पौधे और 891 झाड़ीदार पौधे लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 98.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत अमलतास, गुलमोहर, कचनार, स्पेथोडिया, टेबुबिया रोसिया, पिलखन और देसी अशोक समेत कई प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे सड़क की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed