फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The government approved the door-to-door scheme in Sohna Municipal Council.

Gurugram News: सोहना नगरपरिषद में सरकार ने डोर टू डोर योजना को दी मंजूरी

Tue, 16 Dec 2025 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
The government approved the door-to-door scheme in Sohna Municipal Council.
10 करोड़ की लागत से एजेंसी 17 हजार भवनों से उठाएगी कूड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगर परिषद क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी, जिसकी मंजूरी सरकार ने दे दी है। कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। परिषद ने ठेका पांच वर्ष के लिए छोड़ा है, जो मुनीश अहमद को दिया गया है और एजेंसी करीब 17 हजार भवनों से कूड़ा उठाएगी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी को काम के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

नगरपरिषद क्षेत्र से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी कुल 45 छोटे बड़े वाहनों का उपयोग करेगी। ताकि छोटी-छोटी गलियों में भी वाहनों को भेजकर कूड़ा उठाया जा सके। एजेंसी परिषद क्षेत्र के करीब 17 हजार भवनों से कूड़ा उठाएगी, जिसमे दुकान व मकान शामिल हैं। वहीं, एजेंसी सोसाइटी में बने फ्लैटों और खाली प्लॉटों से कूड़ा नहीं उठाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के सभी भवनों पर चिप का इस्तेमाल किया जाएगा और उनको हर भवन पर लगाया जाएगा। इसके अलावा एजेंसी के वाहनों में भी जीपीएस लगा होगा, जिसका ऑनलाइन विवरण परिषद को मिलने पर ही एजेंसी को भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपरिषद ईओ सुमनलता ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका 5 वर्षों के लिए 10 करोड़ रुपये में दिया गया है, जिसका भुगतान काम के अनुसार किया जाएगा। इसके अलावा सरकार से पत्र जारी होने के बाद करीब 2 माह में कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परिषद ने कार्य के लिए सरकार को 12 करोड़ 50 लाख 5 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा था लेकिन सरकार ने 10 करोड़ रुपये के ठेके की मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed