{"_id":"68128406e0810b759907ccfa","slug":"the-fire-is-not-getting-extinguished-in-bandhwadi-water-is-being-sprayed-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56601-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी में नहीं बुझ रही आग, पानी का हो रहा छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी में नहीं बुझ रही आग, पानी का हो रहा छिड़काव
विज्ञापन
बदबू ने बढ़ाई परेशानी, सांंस लेने में हो रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट में 96 घंटों के बाद भी बुधवार रात तक आग सुलग रही थी। प्लांट में तैनात की गई दमकल विभाग की चार गाड़ियों से पानी का छिड़काव कर दिया जाता है।
कूड़े के पहाड़ से धुआं निकलने और कूड़े पर बार-बार छिड़काव होने से वहां पर बदबू फैल गई है। आग बुझाने वाले फायर कर्मियों और जेसीबी व पॉकलेन मशीन चलाने वाले चालकों के लिए काफी मुश्किल हो रही है। वहीं, प्लांट के आसपास की सोसाइटी और गांवों में रहने वाले लोगों को कूड़े से आने वाली बदबू व धुएं से दिक्कत हो रही है। जिस ओर की हवा चलती है, उसी ओर लोगों को बदबू व धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। बुधवार को भी दिनभर जेसीबी व पॉकलेन मशीन कूड़े के ढेर को हटाती रही ताकि ढेर से नीचे सुलग रही आग को पूरी तरह से बुझाया जा सके। बुधवार को भी दमकल विभाग के अधिकारियों ने बंधवाड़ी प्लांट में जाकर आग व धुएं का जायजा लिया और फायर कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सेक्टर-29 फायर स्टेशन के सब ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल चार गाड़ियों को प्लांट में तैनात किया गया है और फायर कर्मियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई है। कूड़े से ढेर में जहां धुआं निकलता है वहां पर तुरंत पानी का छिड़काव किया जाता है। बृहस्पतिवार को स्थिति पर पूरी तरह से काबू होने की उम्मीद है।