फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The fifth day of the state-ranking table tennis tournament was a mixed bag for the district.

Gurugram News: टेबल टेनिस राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता के पांचवा दिन जिले के लिए रहा मिलाजुला

Fri, 26 Jun 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
The fifth day of the state-ranking table tennis tournament was a mixed bag for the district.
कई खिलाड़ी जीतक अगले दौर में पहुंच, कुछ हार कर प्रतियोगिता से हुए बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पांचवें दिन विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए रहे। विवान अग्रवाल, रिशांत तलवार, हार्दिक गुप्ता, भाविक शर्मा, विहान, ध्रुव गुप्ता और रियांश गुप्ता समेत कई अन्य ने जीत के साथ अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, कुछ खिलाड़ियों का सफर हार के साथ शुक्रवार को समाप्त हो गया।



अंडर-13 बालक वर्ग के राउंड ऑफ-64 में गुरुग्राम के विवान अग्रवाल ने रोहतक के रुद्र कौशिक को 11-5, 11-9, 11-7 से हराया। गुरुग्राम के लक्ष्य को हिसार के आहिल सिहाग ने 11-8, 8-11, 11-3, 11-3 से मात दी। गुरुग्राम के रिशांत तलवार ने फरीदाबाद के देवांश डागर को 11-2, 11-6, 11-5 से पराजित किया। गुरुग्राम के हार्दिक गुप्ता को रेवाड़ी के जिवांश चौधरी ने 11-8, 11-3, 11-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। गुरुग्राम के भाविक शर्मा ने हिसार के दक्ष को 11-7, 11-9, 8-11, 12-10 से शिकस्त दी, जबकि गुरुग्राम के विहान ने पलवल के पर्व गुप्ता 11-1, 11-2, 11-2 से हराया। गुरुग्राम के ध्रुव गुप्ता ने भिवानी के आर अद्वित को 11-4, 11-7, 11-6 से पराजित किया। गुरुग्राम के रियांश गुप्ता को फरीदाबाद के अंशुमन अधिकारी के विरुद्ध वॉकओवर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन




गुरुग्राम के मन्नित आर्या ने भिवानी के दक्ष गर्ग को 11-4, 7-11, 11-6, 11-7 से मात दी। गुरुग्राम के समर सरीम ने कैथल के प्रतीक को 11-2, 11-2, 11-5 से हराया। गुरुग्राम के जस अरोड़ा ने फरीदाबाद के सात्विक त्यागी को 11-2, 11-3, 11-5 से हराया। अन्य मुकाबलों में गुरुग्राम के प्रबीर सिंह ने फरीदाबाद के प्रत्युष पांडा को 11-8, 12-10, 11-5 से हराया। गुरुग्राम के कबीर गिरधर को सोनीपत के रुद्रांश मलिक ने 11-3, 11-2, 10-12, 11-8 से मात दी। गुरुग्राम के यथार्थ गुलानी ने गुरुग्राम के अविरल छाबड़ा को 11-2, 11-8, 11-5 से हराया। गुरुग्राम के विहान तलवार ने फरीदाबाद के जयान सहगल 11-9, 7-11, 11-8, 6-11, 11-9 से हराया। वहीं गुरुग्राम के विहान सेठी ने हिसार के द्विज को 11-9, 11-9, 11-5 से हराकर राउंड ऑफ़-32 में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, अंडर-15 बालक एकल के राउंड ऑफ़-64 के मुकाबलों गुरुग्राम के आर्य ने फरीदाबाद के नीवान को 11-4, 9-11, 11-5, 11-3 से हराया। गुरुग्राम के अर्नव वर्मा ने पंचकूला के गुरनेक सिंह को 11-5, 12-10, 11-7 से हराया।गुरुग्राम के रिहान सिंह ने पलवल के विवान भाटिया को 11-9, 11-5, 11-6 से हराया। गुरुग्राम के कबीर ने फरीदाबाद के अंशुमन अधिकारी को 4-11, 11-5, 12-10, 8-11, 11-6 से हराया। गुरुग्राम के शिवानंद रजनीश ने नूंह के ओमान्श कोहली को 11-2, 11-6, 5-11, 11-4 से हराया। गुरुग्राम के अर्नव महामुनी ने गुरुग्राम के अंगद सिंह को 11-7, 11-3, 11-7 से हराया। गुरुग्रानम के दर्श बरूखा ने गुरुग्राम के रिशांत तलवार को 6-11, 11-6, 3-11, 11-7, 13-11 से हराया। गुरुग्राम के रिदान यादव ने फरीदाबाद के सचिन बनर्जी को 12-10, 11-5, 11-6 से हराया। गुरुग्राम के यथार्थ गुलानी ने भिवानी के आरुष यादव को 6-11, 11-9, 11-13, 11-8, 12-10 से हराया। गुरुग्राम के आरव गोयल ने हांसी के जितेश को 12-10, 11-7, 11-7 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed