फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The evening will be enlivened by cultural programs, *Abhang* recitals, and 'Khel Paithani'.

Gurugram News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अभंग वाणी और खेल पैठणी से सजेगी शाम

Wed, 09 Sep 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
The evening will be enlivened by cultural programs, *Abhang* recitals, and 'Khel Paithani'.
गण​पति पंडालों में जमेगा कला संस्कृति का रंग
14 से 20 सितंबर तक हर शाम मराठी कला संस्कृति से रूबरू होंगे गुरुग्राम के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आगामी 14 से 20 सितंबर तक गणपति महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान शहर के विभिन्न पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। लोग मराठी नाटक, गीत, व्यंजन, लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य का आनंद ले सकेंगे।
सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति सेक्टर-14 के कम्युनिटी सेंटर में पंडाल लगाएगी। यहां 14 सितंबर को संदीप दलाल और मिलिंद दलाल अभंग वाणी प्रस्तुत करेंगे। 15 सितंबर को महिलाओं के लिए खेल पैठणी कार्यक्रम होगा। 16 सितंबर को हिंदी नाटक राजा छत्रपति का मंचन किया जाएगा। 17 सितंबर को हास्य कवि सम्मेलन में शंभू शिखर, भुवन मोहिनी, हिमांशु बवंडर, भूपेंद्र राठौड़ और अतुल ज्वाला हिस्सा लेंगे। 18 सितंबर को मराठी नाटक दोस्ती लुटायची नाय प्रस्तुत होगा, जिसमें वागले की दुनिया के कलाकार सुमित राघवन, चिन्मयी सुमित, शुभंकर एकबोटे और अमृत विकास शामिल होंगे। 19 सितंबर को बाल उत्सव और आर्केस्ट्रा होगा, जबकि 20 सितंबर को शोभा यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

देखने को मिलेंगी झांकियां
सेक्टर-9ए स्थित गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव समिति भी पंडाल लगा रही है। यहां 14 सितंबर को झांकियां और भजन संध्या होगी। 15 सितंबर को कला संगम और 16 सितंबर को बच्चों के लिए नृत्य दर्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। 17 सितंबर को महिला सम्मेलन और 18 सितंबर को मराठी व्यंजनों का आनंद मेला लगेगा। अग्रवाल धर्मशाला में तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन 14 सितंबर को बीरेन डांग का गायन, 17 सितंबर को सत्या साई भजन संध्या और 18 सितंबर को भरत नाट्यम नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed