{"_id":"67d9c9d7d9dcf114540fa4a4","slug":"the-elevated-road-near-daulatabad-will-remain-closed-for-44-days-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53208-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दौलताबाद के पास एलिवेटेड रोड 44 दिन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दौलताबाद के पास एलिवेटेड रोड 44 दिन रहेगा बंद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दौलताबाद चौक के पास एलिवेटेड रोड के विस्तार जोड़ (एक्सपेंशन ज्वाइंट) बदलने के लिए मंगलवार से रोड को 44 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में धनकोट और बसई से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक एलिवेटेड रोड के बजाय सर्विस रोड से जाएंगे।
बता दें कि 31 जनवरी की सुबह 6:30 बजे ईएसआर-2 के विस्तार जोड़ पर ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर हुई थी। इससे विस्तार जोड़ को नुकसान पहुंचा था। एनएचएआई ने बैरिकेट लगाकर दो लेन पर यातायात को डायवर्ट कर दिया था। बाद में टूटे हुए विस्तार जोड़ को वेल्ड कराकर खोल दिया गया था। एनएचएआई क एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्तार जोड़ मूल रूप से सैनफील्ड कंपनी द्वारा किया गया था। कंपनी की तकनीकी टीम ने जांच की थी। जांच में प्लेट को पूरा बदलने की बात आई है। ऐसे में एचएचएआई मंगलवार से एक्सपेंशन ज्वाइंट रिप्लेसमेंट कार्य के एलिवेटेड रोड को 44 दिन के लिए बंद कर दिया है।
-- -
हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की स्ट्रक्चरल जांच की जा रही
हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर बार- बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिससे किसी भी दुघर्टना का भय बना रहता है। इसकी जांच के के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के लिए आठ लोगों की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। फ्लाईओवर से कोर कटिंग कर छह जगह से जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। फ्लाईओवर का सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। इकसे बाद दो से तीन माह तक इसकी रिपोर्ट आएगी। सीएसआईआर के अनुसार फ्लाईओवर की स्ट्रक्चरल जांच की जा रही है। फ्लाईओवर की मानक रीडिंग ली जा रही है।