फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The e-Lok Adalat will be held for the first time on August 29

पहली बार 29 अगस्त को लगेगी ई-लोक अदालत

Mon, 17 Aug 2020 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
The e-Lok Adalat will be held for the first time on August 29
गुरुग्राम। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर 29 अगस्त को ई-लोक अदालत लगेगी। इस दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय और हालसा के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में ई-लोक अदालत लगाने का निर्णय लिया है। इस तरह पहली बार ई-लोक अदालत लगेगी।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एमएम धोंचक ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौरान विभिन्न न्यायालयों में मामले लंबित हैं। अब इनके निपटान के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ई-राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के लिए 8 पीठों का गठन किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भावना जैन, अभिषेक फुटेला, जेएमएफसी सुयशा जवा, हरजोत कौर, सोनिया श्योकंद, छवि गोयल और निमित कुमार मामलों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव प्रदीप चौधरी ने बताया कि चयनित 525 मामलों को अलग-अलग श्रेणी से लिया गया है। सिस्टम अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो ई-लोक अदालत संबंधी इंतजामों को सुनिश्चित करेंगे। वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक न्यायालय में बेंच आईडी को ठीक से स्थापित किया जाए। पीठासीन अधिकारी को ई-लोक अदालत बेंच नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed