फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The dream of a safe life is shattered under the weight of worry.

Gurugram News: चिंता के तले दबकर सुरक्षित जिंदगी का टूट रहा सपना

Sun, 21 Sep 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
The dream of a safe life is shattered under the weight of worry.
टूटती सुरक्षा, बढ़ रही चिंता या सुरक्षा की चिंता के तले दबकर जिंदगी जीने को मजबूर लोग
विज्ञापन

लोगों ने उठाए पुलिस प्रशासन व सुरक्षा एजेंसी पर सवाल, सोसाइटी में घुस कर चोर उड़ा रहे लाखों का सामान
सेक्टर-82 स्थित मैप्सको रॉयलविले सोसाइटी में आयोजित संवाद में जी 21 और वाटिका के निवासियों ने भी रखी समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैप्सको रॉयलविले में रविवार को आयोजित संवाद में लोगों ने सुरक्षा के मुद्दे को उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए लोग सोसाइटियों की ओर रुख करते हैं लेकिन रॉयलविले और आसपास की सोसाइटियों के लोगों के यह सपने चिंता के तले दबकर रह गए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में रॉयलविले और आसपास की सोसाइटियों में जिस तरह से चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है उसने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। कार्यक्रम में रॉयलविले के अलावा वाटिका के ब्लॉक, जी 21 सोसाइटी के निवासियों ने भी अपनी बात रखी।
लोगों ने मैप्सको रॉयलविले की सोसाइटी की सुरक्षा एजेंसी पेरीग्रीन पर सवाल खड़े किए हैं। निवासियों ने कहा कि चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसी में गार्ड की संख्या कम है और जो हैं वह भी प्रशिक्षित नहीं हैं। सोसाइटी के कई सीसीटीवी खराब हैं। एक ही स्टाइल में चोर आए दिन चोरी कर रहे हैं। पुलिस के पास उसकी फुटेज है, उसका चेहरा साफ दिख रहा है मगर अभी तक वह पकड़ा नहीं गया। वहीं, बदहाल सड़कें, सीवेज की गंदगी, जाम व झुग्गियों के अतिक्रमण आदि दिक्कतों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किरण गोयल, रचना गोयल, सतीश कुमार गोयल, विक्रम यादव, दिनेश यादव, राकेश जिंदल, मनोज कुमार, अशोक शर्मा, अनिल सैनी, संजय श्रीवास्तव, सोमिल तिवारी, मीनू जैन, रमन पुरी और नरेश गुलयानी ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हम बाहर थे। 16 जून को सोसाइटी के चहारदीवारी से कूद कर चोरों ने ग्राउंड फ्लोर स्थित हमारे घर में घुस कर 35 लाख रुपये के गहने चोरी और सामान चोरी कर लिए। उस व्यक्ति की पूरी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई। चोर का चेहरा दिख रहा है मगर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। - तरुण गोयल, मैप्सको रॉयलविले
यहां लगातार चोरियां हो रही हैं। एक ही व्यक्ति आसानी से सोसाइटी के भीतर घुसता है और चोरी करके चला जाता है। सोसाइटियों के सामने की सड़क पर सालों भर सीवेज की गंदगी जमा रहती है। - वीके मिश्रा, के ब्लॉक वाटिका

हम घर से बाहर थे। एक जून को चोर किचन की खिड़की से कूद कर आया और करीब 15 लाख रुपये के गहने चुराकर चला गया। 10 मिनट में यह चोरी हुई ऐसा लगा जैसे वह घर के हर हिस्से से वाकिफ हो। हमने सारे आइटम लिखे हैं, जो चोरी हुए। एफआईआर में पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये लिखा है। - स्वीकृति मेहता, वाटिका जी 21


पुलिस प्रशासन सुरक्षा देने में नाकाम है। यहां झुग्गियों का अतिक्रमण कई सालों से है। कोर्ट के आदेश के बावजूद कुछ नहीं हो पाया। पड़ोस में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट हैं, जहां के बाउंड्रीवाल से कूद कर चोर सोसाइटी में आया। - वाईएस चौधरी, मैप्सको रॉयलविले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed