फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The dividing and service roads of Sectors 52A and 53/43 will be repaired.

Gurugram News: सेक्टर-52ए, 53/43 की डिवाइडिंग और सर्विस रोड की होगी मरम्मत

Thu, 03 Sep 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The dividing and service roads of Sectors 52A and 53/43 will be repaired.
मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 7.46 करोड़ रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52ए और 53/43 की डिवाइडिंग रोड के साथ सर्विस रोड की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। सड़क के कई हिस्सों में टूट-फूट होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर करीब 7.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर की प्रमुख सड़कों को ठीक कराने में जुटा हुआ है। इसी के सेक्टर-52ए और 53/43 की डिवाइडिंग रोड के साथ सर्विस रोड को ठीक कराने का टेंडर जारी किया है। इन रोड पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालकों को जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों से होकर गुजरना पड़ता है। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की ओर से भी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

जीएमडीए ने सड़क की स्थिति को देखते हुए विशेष मरम्मत कार्य कराने की योजना तैयार की है। कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। मेन सड़क के साथ सर्विस रोड को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed