फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The dilapidated Central Peripheral Road will be improved, travel will become easier

Gurugram News: जर्जर सेंट्रल पेरिफेरल रोड सुधारी जाएगी, सुगम बनेगा सफर

Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated Central Peripheral Road will be improved, travel will become easier
द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 को जोड़ती है, 24.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से खेड़कीदौला टोल प्लाजा (एनएच-48) को जोड़ने वाली सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) की मरम्मत का काम गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शुरू करने वाला है। करीब 2.67 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। इस पर करीब 24.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 को जोड़ने में सीपीआर महत्वपूर्ण सड़क है। अभी सड़क जर्जर हालत में और हजारों वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क के साथ काफी सोसाइटियां बसी हुई हैं। ऐसे में अब इस सड़क को जीएमडीए बेहतर कराने जा रहा है। सीपीआर के जीर्णोद्धार करने की योजना को सीईओ से मंजूरी मिल चुकी है। जीएमडीए के अनुसार छह लेन की सड़क को बनवाया जाएगा। सड़क पर स्ट्रीट लाइट का प्रावधान कराया जाएगा। जीएमडीए की योजना है कि इसका डीएनआईटी को जल्द फाइनल कर टेंडर जारी किया जाए। इस सड़क के साथ सेक्टर 81, सेक्टर 82, सेक्टर 83,सेक्टर 84 और सेक्टर 85 के लोगों को राहत मिलेगी। वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एलन माॅल से सीपीआर से सीधे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल तक पहुंच सकेंगे। इस रोड के बनने से न्यू गुरुग्राम के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सीपीआर के जीर्णोद्धार करने की योजना है। इसके बन जाने से न्यू गुरुग्राम के लोगों को काफी राहत मिलेगी। खेड़कीदौला गांव निवासी महाराम यादव ने बताया कि जर्जर रोड होने से लोगों को रोज परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क टूटी हुई है। महाराम ने कहा कि एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे से श्याम बाबा चौक तक दो किमी लंबी सड़क होगी दुरुस्त
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाईवे के दो किलोमीटर के हिस्से का निर्माण कराने जा रहा है। सड़क के निर्माण पर आठ करोड़ रुपये लगेंगे। गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाईवे बसई रोड पर भूतेश्वर मंदिर चौक से शुरू होता है, जो द्वारका एक्सप्रेसवे को पार करता हुआ झज्जर तक जाता है। भूतेश्वर मंदिर चौक से लेकर बसई तक इस सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के पास है जबकि बसई पानी शोधन संयंत्र से लेकर झज्जर रोड पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के पास है। द्वारका एक्सप्रेसवे से श्याम बाबा चौक तक फिलहाल यह सड़क जर्जर अवस्था में है। इस वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी ने बसई शोधन संयंत्र से लेकर बाबा श्याम चौक तक इस सड़क का नए सिरे से निर्माण करने की योजना बनाई है। सात कंपनियों में से एक को जल्द काम अलाॅट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed