{"_id":"6a8da8ba5fe0f707c406dc8d","slug":"the-deadline-for-submitting-fees-for-pg-admissions-is-august-27-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98903-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पीजी दाखिले के लिए फीस जमा की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पीजी दाखिले के लिए फीस जमा की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने के लिए अब सिर्फ दो दिन शेष हैं। पहली मेरिट लिस्ट 24 अगस्त को जारी की गई थी, जबकि विद्यार्थियों को 27 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी।
निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार 28 अगस्त को खाली सीटों के लिए पहली फिजिकल काउंसलिंग होगी। इसके बाद 29 अगस्त को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इसमें छात्र दुबारा से आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद फिजिकल काउंसलिंग का अगला चरण 30 अगस्त से पांच सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लेट फीस के साथ दाखिले का मौका मिलेगा। इसके बाद छह से 12 सितंबर तक भी खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी जिसमें प्रतिदिन अतिरिक्त लेट फीस के साथ छात्रों को दाखिला मिलेगा।
सेक्टर नौ स्थित सरकारी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कात्याल ने बताया कि लिस्ट में शामिल छात्रों के पास दाखिला फीस जमा करने के लिए मैसेज भेज दिया गया है। 25 अगस्त से फीस जमा करने का लिंक जनरेट कर दिया गया । उन्होंने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट के बाद यदि किसी कारण से सीट सुनिश्चित नहीं कर पाते है, तो उनके लिए फिजिकल काउंसलिंग में करानी पड़ेगी।