{"_id":"69fe36fa032cd6b5c20b87d6","slug":"the-cultural-festival-will-begin-on-may-12-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87328-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 12 मई से शुरू होगा सांस्कृतिक महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 12 मई से शुरू होगा सांस्कृतिक महोत्सव
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में दिखेगी हरियाणा की लोक संस्कृति की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में 12 मई से सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का आयोजन शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिताएं विद्यालय, खंड और जिला स्तर पर तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी, जिनका समापन 29 अगस्त को होगा। महोत्सव के दौरान लोकगीत, लोकनृत्य, रागिनी और नाट्य प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। सभी प्रस्तुतियां लाइव संगीत के साथ होंगी, ताकि हरियाणा की लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया जा सके। इस बार महोत्सव की थीम हरियाणा की संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रखी गई है। विद्यार्थियों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश देने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए बजट जारी करने का भी निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों को चार हजार रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसी बजट से विद्यार्थियों को पुरस्कार और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। विजेताओं की पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिताएं तय समयसीमा में गुणवक्ता के साथ आयोजित की जाएंगी। साथ ही आयोजन की फोटो वीडियो और रिपोर्ट उसी दिन विभागीय मुख्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।