फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The couple took a loan of three and a quarter crores on fake documents

दंपती ने फर्जी दस्तावेज पर लिया सवा तीन करोड़ का लोन

Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The couple took a loan of three and a quarter crores on fake documents
गुुरुग्राम। इवेंट कंपनी के नाम पर दिल्ली के एक दंपती ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर करीब सवा तीन करोड़ का लोन ले लिया। किश्त न चुकाने पर बैंक ने फाइनेंस कंपनी से जांच को कहा तो लोन के दस्तावेज फर्जी निकले। बैंक व फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच कर दंपती के खिलाफ थाना सुशांत लोक में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हीरो फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारी विक्रम ने बताया कि दिल्ली के एक दंपती मनोज कुमार व वंदना शर्मा ने इवेंट कराने वाली ‘द क्राइसेस एंटरटेनमेंट’ कंपनी के नाम से 3.28 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। लोन के लिए सभी दस्तावेज पंजाब के मोगा नामक जगह के लगाए थे। इसी पते पर अपने आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक के खातों की जानकारी दी थी। लोन लेने के बाद जब दंपती ने किश्तों को अदा नहीं किया तो बैंक के कहने पर दस्तावेज की जांच की गई। दस्तावेज फर्जी निकले तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले में जांच कर दंपती को दोषी पाते हुए इनके खिलाफ थाना सुशांत लोक में मामला दर्ज कराया है। दंपती को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed