फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The corporation undertook an administrative restructuring and assigned new responsibilities to engineers.

Gurugram News: निगम ने प्रशासनिक पुनर्गठन किया, अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Wed, 09 Sep 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
The corporation undertook an administrative restructuring and assigned new responsibilities to engineers.
विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय और जन शिकायतों का त्वरित निवारण करना लक्ष्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम ने कुशल प्रशासन और नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक क्लस्टर व जोन का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही, अधिशासी और सहायक अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में भी तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। निगम का लक्ष्य विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय और जन शिकायतों का त्वरित निवारण करना है।
आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। अंकिता चौधरी को क्लस्टर प्रमुख-I और जोन एक, दो, तीन की अतिरिक्त आयुक्त-I बनाया गया है। यश जलुका क्लस्टर प्रमुख-II और जोन चार, पांच, छह के अतिरिक्त आयुक्त-II होंगे। पूजा चनवरिया अतिरिक्त आयुक्त-III और रविंदर यादव अतिरिक्त आयुक्त-मुख्यालय नियुक्त किए गए हैं। प्रीतपाल सिंह मोथसरा को संयुक्त आयुक्त-स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। अधीक्षण अभियंता सचिन यादव को सभी विद्युत प्रभागों, सड़क सुरक्षा और मुख्यमंत्री विंडो का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रदीप कुमार मुख्यालय के अधिशासी अभियंता होंगे, जो जल एवं सीवरेज बिलिंग तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण व संचालन का कार्य देखेंगे। प्रवीण राघव मुख्यमंत्री घोषणाओं और नए कार्यालय भवन के निर्माण का कार्य संभालेंगे। संदीप कुमार धुंधवाल श्री शीतला माता मंदिर परिसर के निर्माण और समाधान शिविरों के नोडल अधिकारी होंगे। तुषार यादव बंधवाड़ी में पुराने कचरे के स्थल और वजीराबाद में स्टेडियम के कार्यों की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

सहायक अभियंताओं की नई भूमिकाएं
सहायक अभियंताओं में मनोज अहलावत और नईम हुसैन सड़क सफाई का कार्य देखेंगे। पवन को सीटी/पीटी शौचालयों की जिम्मेदारी मिली है। सुमित कुमार घर-घर के कार्यों, बंधवाड़ी में पुराने कचरे के स्थल और श्री शीतला माता मंदिर के निर्माण से जुड़े रहेंगे। अंजू बाला सहायक अभियंता (मुख्यालय) के साथ विज्ञापन संबंधी प्रशासनिक कार्य और आरओडब्ल्यू अनुमति का काम संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार
पूजा चनवरिया को बागवानी जोन एक और दो का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वह प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से संबंधित मामलों को भी देखेंगी। रविंदर यादव बागवानी जोन चार और छह के साथ पर्यावरण तथा स्थिरता संबंधी कार्यों के नोडल अधिकारी होंगे। प्रीतपाल सिंह बागवानी जोन तीन और पांच की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed