{"_id":"68cc5777e1e1074514057c94","slug":"the-contract-with-agencies-responsible-for-cleaning-roads-and-collecting-garbage-from-every-house-ends-today-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67606-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कों की सफाई और हर घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों का करार आज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कों की सफाई और हर घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों का करार आज खत्म
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र के चारों जोन की सड़कों की सफाई और हर घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों का करार शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। सफाई के काम में लगीं एजेंसियों के एक्सटेंशन को लेकर नगर निगम आयुक्त की ओर से मुख्यालय को मंजूरी के लिए पत्र लिखा गया है। इसमें 31 दिसंबर तक के लिए इन एजेंसियों की सेवा बढ़ाने का कहा गया है।
बीते पांच माह से इन एजेंसियों की ओर से काम चल रहा है। नगर निगम के चारों जोन में पांच साल के लिए सफाई का टेंडर किया जाना था। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई थी। मुख्यालय से उसे नकार दिया गया है। दोबारा से निगर निगम अपना प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेजेगा।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. प्रीतपाल का कहना है कि सफाई की व्यवस्था को ठीक करने व शहर को स्वच्छता रैंकिंग में आगे लाने के लिए अलग-अलग विषयों पर काम चल रहा है। मुख्यालय से मंजूरी के बाद सभी व्यवस्थाएं पटरी पर पूरी तरह से आ जाएंगी। ब्यूरो