{"_id":"691e0ea095c8efac89069091","slug":"the-construction-of-the-flyover-at-bilaspur-chowk-has-gained-momentum-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72576-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने जोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने जोर पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही मानेसर में भी एलिवेटेड रोड पर काम चल रहा है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई जगहों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए जाम वाली जगहों पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की योजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंजूरी दी थी। मानेसर और बिलासपुर चौक फ्लाईओवर पर कार्य शुरू हुआ था लेकिन ठेकेदार ने काम को बीच में छोड़ दिया था। दोनों परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए एनएचएआई ने दोबारा ठेकेदारों को काम दिया है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों जगहों पर काम तेजी से चल रहा है। दोनों कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। बिलासपुर में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इससे हाईवे पर लोगों को बिलासपुर चौक पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। पटौदी से तावडू जाने वाले वालों को भी हाईवे पार करने में मदद मिलेगी।
मानेसर में एलिवेटेड रोड
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक जाम की समस्या मानेसर शहर में होती है। यहां 26 पिलर्स पर 1250 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण चल रहा है। मानेसर स्थित आईटीएम फ्लाईओवर के बाद से एलिवेटेड रोड शुरू हो जाएगी। इसके नीचे चार लेन की सड़क के साथ सर्विस लेन होगी। इस पर करीब 75 करोड़ की लागत आएगी।