{"_id":"64e5198846eb81b0cb03a627","slug":"the-chief-minister-who-is-unable-to-protect-the-public-should-resign-uday-bhan-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12812-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सुरक्षा न कर पाने वाले मुख्यमंत्री को दे देना चाहिए इस्तीफा : उदय भान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सुरक्षा न कर पाने वाले मुख्यमंत्री को दे देना चाहिए इस्तीफा : उदय भान
विज्ञापन
डीएसपी सज्जन सिंह से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
डीएसपी को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिए जाने की सरकार से मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश के मुखिया की हाेती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नूंह हिंसा पर दिया गया बयान बेहद निंदनीय है। जो मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को सुरक्षित नहीं रख सकता उसे कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
यह बात कांग्रेस के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने कही। वह मंगलवार को गुरुग्राम में हिंसा के दौरान घायल हुए डीएसपी सज्जन सिंह से मिलने पहुंचे थे, उनके साथ पटौदी के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज डावर समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी कई सवालिया निशान खड़े किए।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से नूंह में हुई हिंसा के दौरान होडल में डीएसपी रहे सज्जन सिंह ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की और दंगों को रोकने के लिए अहम भूमिका निभाई वह सराहनीय है। इन दंगों के दौरान डीएसपी की आंख के पास चोट लगी और आंख की रोशनी बेहद कम हो गई। घटना को हुए दो हफ्ते से भी अधिक का समय बीत गया है, लेकिन न तो मुख्यमंत्री और न गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने डीएसपी की सुध ली है।
विज्ञापन
वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर चौधरी एवं पंकज डावर ने भी नूंह हिंसा में सरकार की विफलता को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सरकार नूंह हिंसा को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। एक बहादुर डीएसपी की कदर न करना बेहद अफसोसजनक है। डीएसीपी सज्जन सिंह की इस बहादुरी के लिए उन्हें आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दी जानी चाहिए। डीएसपी सज्जन सिंह के घर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।