{"_id":"68c2d964658ed984290a88a4","slug":"the-caravan-of-help-continues-for-amritsar-3200-relief-kits-were-sent-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67000-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जारी है अमृतसर के लिए मदद का कारवां, भेजी गईं 3200 राहत किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जारी है अमृतसर के लिए मदद का कारवां, भेजी गईं 3200 राहत किट
विज्ञापन
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, भाजपा व सामाजिक संस्थाओं के साझे प्रयास से भेजी गई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम से अमृतसर तक मदद भेजने का कारवां अभी जारी है। जिला प्रशासन, भाजपा और जिले की अन्य सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। गुरुग्राम से अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 3200 राहत किट भेजी गई हैं।
डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि इन राहत किटों में आपदा से जूझ रहे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 23 प्रकार की खाद्य और आवश्यक वस्तुएं रखी गई हैं। इनमें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले, चायपत्ती, चीनी, बिस्किट, साबुन और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी जारी है और आने वाले दिनों में और अधिक सामग्री भेजी जाएगी, ताकि पीड़ितों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
डीसी ने कहा कि यह राहत कार्य प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि इस आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचें। गुरुग्राम की जनता और संस्थाओं ने जिस तरह सहयोग दिया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सभी के साझे सहयोग से यह पुनीत कार्य आगे भी जारी रहेगा।