फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The burden of experts without work is increasing on the corporation

Gurugram News: निगम पर बढ़ रहा बिना काम के विशेषज्ञों का बोझ

Sun, 08 Jun 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The burden of experts without work is increasing on the corporation
नगर निगम ने डेढ़ साल में 65 विशेषज्ञों को नौकरी पर रखा
विज्ञापन


वित्तीय बोझ कम करने के लिए 30 दिन मेंं 20 लोगों को हटाया

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंत्रियों और उच्चाधिकारियों की सिफारिश पर गुरुग्राम नगर निगम में चहेते कर्मचारियों को भर्ती करने का खेल चल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इनकी संख्या 65 तक पहुंच गई है। इनमें उम्रदराज सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा कई अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।
इन्हें वेतन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी जा रही थीं। पिछले 30 दिनों के भीतर 20 लोगों को हटाया जा चुका है। खास बात यह है कि 13 कर्मचारियों का कार्यकाल तो 31 मार्च की ही खत्म हो गया था। इसके बावजूद वे निगम कार्यालय में ड्यूटी कर रहे हैं। पांच और कर्मचारियों का कार्यकाल खत्म हो गया था। नगर निगम आयुक्त ने अब तक 18 लोगों की छुट्टी कर दी है। उनकी ओर से अन्य के काम पर नजर रखी जा रही है। ये लोग नगर निगम में प्राॅपर्टी टैक्स, सेनिटेशन, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), बागवानी टेक्निकल इत्यादि के रूप में काम कर रहे हैं। कुछ को कर्मचारी एक्सपर्ट व सुपरिटेंडेंट पद पर भर्ती किया गया था।
विज्ञापन



वर्जन
नगर निगम के विशेषज्ञों के काम को देखा जा रहा है। जिनकी आवश्यकता नहीं है, उन्हें कार्य मुक्त किया जा रहा है। जिनका विशेषज्ञों के पास कोई काम नहीं है, उनकी सेवाएं भी जल्द खत्म कर दी जाएंगी। - प्रदीप दहिया नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed