फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The bullies threatened to kill him

Gurugram News: दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

Tue, 23 Sep 2025 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The bullies threatened to kill him
पुन्हाना। उपमंडल के नगलगढ़ गांव में खेत में खड़ी फसल की चोरी का विरोध करने पर दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बिछोर थाने में शिकायत दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव होडल निवासी सतविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर, रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह पिता और भाई के साथ खेत पर गए थे। उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनकी ढेंचा की फसल काट रहे हैं। इन्होंने है कि कुछ दिन पहले खेत से खंभे के तार चोरी किए थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों की पहचान साहून, गजराज और भूरा के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी साहून ने फोन छीन लिया और उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने दोबारा उनका विरोध किया तो वे उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देंगे। संवाद
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed