फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The builder tried to encroach, people protested.

Gurugram News: बिल्डर ने करना चाहा अतिक्रमण, लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Sep 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
The builder tried to encroach, people protested.
सेक्टर-37सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा सोसाइटी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा सोसाइटी के निवासियों ने बृहस्पतिवार को बिल्डर द्वारा किए गए अतिक्रमण का विरोध किया। आरडब्ल्यूए का आरोप था कि बिल्डर प्रबंधन सोसाइटी के कॉमन एरिया में ग्राउंड फ्लोर पर किसी को लॉन बनाकर दे रहे हैं जबकि यह सोसाइटी का कॉमन एरिया है और सोसाइटी का प्रबंधन अब आरडब्ल्यूए के पास है। ग्रीन एरिया में अनधिकृत रूप से कब्जा किया जा रहा है। लोगों ने हाथों में बैनर लेकर बिल्डर प्रबंधन का विरोध किया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रिंकी सिंह ने बताया कि यह मामला नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन (एनसीडीआरसी) में लंबित है और 24 सितंबर 2025 को इसकी तारीख है। मगर बिल्डर प्रबंधन ने पुलिस के साथ आकर लोगों के विरोध के बावजूद कॉमन एरिया पर कब्जा कर लिया। बिल्डर का कहना था कि यह उनकी प्रॉपर्टी है और पुलिस ने इसे कानून सम्मत बताया। जबकि डीटीपी के नक्शे में वह जगह सोसाइटी के कॉमन एरिया के तौर पर दर्ज है। आरडब्ल्यूए ने इसके पहले थाने में जाकर इसकी शिकायत भी की थी। इसके पहले 17 जुलाई को भी बिल्डर प्रबंधन ने सोसाइटी में घुसने की कोशिश की थी मगर लोगों के विरोध पर वे चले गए थे।
विज्ञापन





-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed