{"_id":"67aa4997e3ec0588780fb144","slug":"the-bugle-for-civic-elections-has-sounded-nominations-start-todaythe-administration-has-completed-preparations-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-50475-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निकाय चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन आज से...प्रशासन ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निकाय चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन आज से...प्रशासन ने पूरी की तैयारी
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने आरओ व एआरओ के साथ की बैठक, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पिछले दिनों प्रदेश में निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही चुनावी बिगुल बज चुका है। मंगलवार से नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर के साथ ही नगर परिषद पटौदी व सोहना और नगर पालिका फर्रुखनगर के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी आरओ व एआरओ के साथ बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है, वह अपने दायित्व का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने सभी आरओ को सामान्य आचार संहिता की पालना व चुनाव प्रचार से जुड़ी आवश्यक अनुमति आदि के लिए निर्देशित नियमों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के तहत बनाए जाने वाले मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के लिए आरओ और एआरओ को निर्देश दिए ताकि वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, रैंप, शौचालय के साथ-साथ बूथों के बाहर बूथ नंबर प्रकाशित होना चाहिए।
18 फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकायों व मेयर के चुनाव के लिए 11 से 17 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवस में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी। संबंधित उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन दोपहर को बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और मतदान केंद्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बैठक में एडीसी हितेश कुमार मीणा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त बलप्रीत सिंह, एसडीएम अंकित चौकसे, एसडीएम परमजीत सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, एसडीएम दर्शन यादव, एसडीएम दिनेश लुहाच, सीटीएम कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने की यहां होगी व्यवस्था
गुरुग्राम नगर निगम से संबंधित मेयर प्रत्याशी एडीसी हितेश कुमार मीणा के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं। इसी प्रकार वार्ड एक, दो, तीन, चार, पांच व छह के लिए रोडवेज गुरुग्राम के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, वार्ड 7,8,9,10,11,12 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी राकेश सैनी, वार्ड 13,14,15,16,17,18 में अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, वार्ड 19, 20, 21,22,23,24 में बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चौकसे, वार्ड 25,26,27,28,29,30 में गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल व वार्ड नंबर 31,32,33,34,35 व 36 में फर्म एंड सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार लोकेश को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्वारा मानेसर नगर निगम में एसडीएम दर्शन यादव को रिटर्निंग ऑफिसर व नायब तहसीलदार आशीष मलिक को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर लगाया गया है।
ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
- पटौदी जाटोली मंडी नगर परिषद में एसडीएम दिनेश लुहाच को निर्वाचन अधिकारी व बीडीपीओ नरेश कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- फर्रुखनगर नगर पालिका में जिला परिषद के सीईओ जगनिवास को निर्वाचन अधिकारी व नायब तहसीलदार अरुणा चौहान को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- सोहना नगरपरिषद में एसडीएम संजीव कुमार को आरओ एवं तहसीलदार गुरदेव को एआरओ नियुक्त किया गया है।