{"_id":"681120291b3828bde50c5417","slug":"the-body-of-a-youth-who-returned-from-australia-was-found-in-a-pond-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56534-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवक का तालाब में मिला शव
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद विदेश में नौकरी करता था
तीन दिन से लापता था, पुलिस मानसिक रूप से परेशान मान रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। ऑस्ट्रेलिया से लौटे एक युवक का शव भोंडसी गांव के तालाब में मिला। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद युवक ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता था। यहां लौटने के बाद वह तीन दिन से घर से भी लापता था।
मृतक युवक की पहचान भोंडसी के देवी मंदिर मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मृतक को मानसिक रूप से परेशान मान रही है। संदीप ऑस्ट्रेलिया में सात साल नौकरी कर चुका था। मंगलवार को गोताखोर व दमकल कर्मियों ने शव को तालाब से निकाला।
शनिवार की रात करीब 10 बजे संदीप राघव घर से टहलने के लिए निकला था लेकिन दूसरे दिन तक जब युवक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने भोंडसी पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदीप को आखिरी समय तालाब के पास देखा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दमकल व गोताखोरों को बुलाकर तालाब में संदीप की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब में मिला। संदीप की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी और उसका आठ साल का बेटा भी है।