फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The automatic stairs of the foot overbridge are broken and there are heaps of garbage

Gurugram News: फुट ओवरब्रिज की स्वचालित सीढ़ियां टूटीं, गंदगी के लगे हैं ढेर

Thu, 28 Aug 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The automatic stairs of the foot overbridge are broken and there are heaps of garbage
शहर के ज्यादातर फुट ओवरब्रिज का उपयोग लोग नहीं कर पा रहे हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत ने मंगलवार को 9 फिट ओवरब्रिज का शिलान्यास किया है लेकिन शहर में पहले से मौजूद फुट ओवरब्रिज दुर्दशा के शिकार हैं। शहर की सड़कों पर पैदल चलने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए फुटओवर ब्रिज बनाए गए थे जो अब बेहद बुरी हालत में हैं। इनमें से कई के फर्श गल चुके हैं तो कई पर गंदगी के अंबार लगे हैं। इस वजह से लोग इनका उपयोग नहीं कर रहे। कई फुट ओवरब्रिज पर बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित सीढि़यां लगाई गई थीं, वह भी बंद पड़ी हैं। अमर उजाला टीम ने इसकी पड़ताल की तो पाया कि ज्यादातर फुट ओवरब्रिज लोगों के उपयोग लायक नहीं है, लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

इफ्को चौक पर बंद पड़े एस्केलेटर
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इफ्को चौक पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया था। यहां एक नहीं, बल्कि दोनों फुट ओवर ब्रिज की स्वचालित सीढ़ियां खराब हैं। सीढ़ियां टूटी होने के कारण यह किसी के काम नहीं आ रहा। राजीव चौक पर फुट ओवर ब्रिज पर गंदगी के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


हंस एन्क्लेव एफओबी पर गंदगी और फर्श गला
एनएचएआई के हंस एन्क्लेव पर बने फुट ओवरब्रिज पर गंदगी के ढेर हैं तो फर्श भी गल चुका है। एनएचएआई और नगर निगम की आपसी खींचतान के कारण इसकी सफाई नहीं हो रही है। व्यस्त चौराहों पर सड़क पार करने के लिए यह उपयोगी हो सकते हैं लेकिन विज्ञापन के अलावा यह किसी काम नहीं आ रहे हैं। डूंडाहेडा में ओल्ड दिल्ली रोड पर नगर निगम ने एफओबी बनवाया है। यह भी उपेक्षा का शिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसई के पास बने एफओबी की सीढ़ियां बंद
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बसई के पास दो फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया था लेकिन इसका हाल भी अन्य एफओबी की तरह है। जहां भी स्वचालित सीढियां खराब हैं। जीएमडीए के अनुसार चोर स्वचालित सीढि़यों का तार चोरी कर ले गए। इस वजह से बुजुर्ग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे। इसके अलावा सिग्नेचर टावर का एफओबी भी इस्तेमाल में नहीं आ रहा है। जीएमडीए प्रवक्ता नेहा शर्मा ने कहा कि स्वचालित सीढि़यों को जल्द ठीक कराया जाएगा।




सबवे में गंदगी

एनएचएआई ने लोगों की सुविधा के लिए राजीव चौक और इफ्को चौक पर सब-वे का निर्माण भी किया हुआ है। इफ्को चौक पर सबवे में पानी जमा है। करोड़ों रुपये का बना सबवे फिलहाल किसी काम का नहीं है। अनाज मंडी और खेड़कीदौला के पास एनएचएआई ने हाईवे को क्रॉस करने के लिए सबवे का निर्माण किया गया है, दोनों में गंदगी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।








पैदल सड़क क्रॉस करना काफी खतरनाक होता है। स्वचालित सीढ़ियां बंद होने से परेशानी होती है।
- मनोज कुमार, सूर्या विहार

एफओबी के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। एफओबी से अच्छा नीचे ही सड़क पार करना आसान है। - आनंद धारिवाल, सदर बाजार


फुट ओवरब्रिज की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। अथॉरिटी स्वचालित सीढ़ियों को ठीक कराएगा जिसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया की जा रही है। -एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed