फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who provided weapons to the Parrot gang was arrested.

Gurugram News: तोता गैंग को हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The accused who provided weapons to the Parrot gang was arrested.
नूंह के आटा बरोटा गांव निवासी है आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस ने तोता गैंग के सरगना कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ तोता व उसके साथियों को अवैध रूप से हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को बुधवार को दौलताबाद गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नूंह के आटा बरोटा गांव निवासी विकास उर्फ विक्की (24) के रूप में हुई है।
आरोपी विकास उर्फ विक्की से पूछताछ करने पर पता चला कि सुनील उर्फ तोता और उसके साथियों रोहित व संदीप के पास जो हथियार मिले थे तो वे उसी ने उपलब्ध कराए थे। आरोपी विकास उर्फ विक्की का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर हत्या करने के तहत एक मामला व शस्त्र अधिनियम के तहत गुरुग्राम में दर्ज है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-17 अपराध शाखा ने 2 नवंबर को तोता गैंग के सरगना कुख्यात बदमाश व धनवापुर गांव निवासी सुनील उर्फ तोता और लाखुवास गांव निवासी संदीप व रोहित उर्फ कलिया को पावर हाउस सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार किया। तोता के खिलाफ हत्या समेत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। सुनील उर्फ तोता अपने साथियों को हथियार उपलब्ध कराकर लूटपाट व अन्य वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, एक कट्टा, सात कारतूस और एक कार बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed