{"_id":"6817b65b4f6bc1cfc10589f4","slug":"the-accused-who-called-sdo-posing-as-a-fake-osd-has-been-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56840-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी ओएसडी बनकर एसडीओ को फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी ओएसडी बनकर एसडीओ को फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर 57 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में काट चुका है जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना सेक्टर-56 की पुलिस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन करने वाले आरोपी को बीते शनिवार को नाथूपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
आरोपी की पहचान अमित चौधरी (39) निवासी नाथूपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अक्सर खुद को समाज में राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है। अमित चौधरी के एक जानकार ने एक प्लाॅट के पास बिजली के खंभों को हटवाने के लिए कहा था। अमित ने खुद का राजनीतिक प्रभाव दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर बिजली विभाग के एसडीओ के मोबाइल पर कॉल करके धमकाया था। आरोपी ने ट्रू कॉलर मोबाइल एप पर खुद की प्रोफाइल फर्जी बनाई हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पंचकूला में पहले भी खुद को राजनीतिक प्रभावशाली बताकर किसी व्यक्ति को पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर 57 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामले भी अदालत में विचाराधीन हैं।