फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused were trying to supply liquor by robbing a truck

Gurugram News: ट्रक लूटकर शराब की सप्लाई करने की फिराक में थे आरोपी

Thu, 26 Jun 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The accused were trying to supply liquor by robbing a truck
पुलिस की गोली से घायल हुआ कौशल जोनियावास अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के सहरावन गांव के पास मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए पांच बदमाशों से पुलिस की पूछताछ जारी है। वहीं, पैर में गोली लगने से घायल कौशल जोनियावास सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से शराब तस्करी के बारे में पूछताछ कर रही है। ये लोग कहां से शराब लाने वाले थे और बिहार में कहां और किसे खेप पहुंचानी थी।

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों शराब तस्करी के लिए ट्रक लूट की साजिश रच रहे थे। शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने वरुण उर्फ अनमोल, ओमबीर उर्फ गोलू और अर्चित उर्फ धीरज, अनिल उर्फ मोनू और रणजीत उर्फ गौरव को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रिमांड पूरा होगा। कौशल जोनियावास को अस्पताल से डिस्चार्ज होेने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा और जांच प्रक्रिया में शामिल करके उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed