{"_id":"6ad7a4bc33ec57263a024ed8","slug":"the-accused-visited-the-house-twice-on-the-day-of-the-incident-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104873-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वारदात वाले दिन दो बार घर गए थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वारदात वाले दिन दो बार घर गए थे आरोपी
विज्ञापन
सोनू यादव
गुरुग्राम। जमीन का सौदा न होने की रंजिश में विवाहिता नीतू की हत्या करने वाला देवर संदीप अपने साथियों के साथ 16 अक्तूबर को दो बार नीतू के घर गया था। पहली बार संदीप, अनुज और अवनीश सुबह लगभग 9 बजे महिला के घर में गए थे। इस दौरान महिला किसी से कॉल पर बात कर रही थी। आरोपियों को लगा कि कॉल पर मौजूद जो भी है, उसे पता चल जाएगा कि घर के अंदर कौन आया है और वे पकड़े जाएंगे। इस डर के चलते आरोपी यहां से भाग गए।
तीनों आरोपी दूसरी बार यहां लगभग पौने 10 बजे पहुंचे। इस बार संदीप और अनुज घर के अंदर गए और अवनीश बाहर खड़ा रहा। घर के अंदर घुसते ही संदीप व अनुज ने महिला को काबू कर लिया। उसका मुंह टेप लगाकर बंद कर दिया गया। बाद में महिला के हाथ पीछे की ओर बांधे और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी यहां से कुछ ज्वेलरी व नकदी भी लूटकर ले गए थे।
वारदात में आरोपी जिस बाइक पर सवार होकर नीतू के घर पहुंचे थे, वो उत्तराखंड निवासी अनुज के नाम पर है। अनुज ही अपनी बाइक लेकर आया था। इसके पीछे मकसद था कि बाइक पहचान में न आए। संदीप के वाहन को तो यहां आस-पास के लोग पहचान लेते। मामले में ये भी सामने आया कि लगभग 7 कनाल जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। लगभग एक साल पहले इनके बीच झगड़ा भी हुआ था। विवाद को खत्म करने के लिए संदीप ने प्रशांत के हिस्से की जमीन को बेचने को कहा। इसके लिए उसने 1 लाख रुपये भी प्रशांत को दिए थे। नीतू ने जमीन बेचने को मना किया और रुपये वापस करा दिए थे।