फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused is imprisoned in the footage, but the hands of the police are empty

फुटेज में कैद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Thu, 23 Dec 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
The accused is imprisoned in the footage, but the hands of the police are empty
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र के सोहना रोड पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम और नाहरपुर रूपा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में हुई चोरी के मामले में एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में जो आरोपी कैद मिले हैं, वो अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं लग सके हैं। थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीम आरोपियों को जल्द तलाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी सदर अमन यादव का कहना है कि दोनों जगह से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उठाई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस ओर भागे हैं। साथ ही सर्विलांस की मदद से घटना के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबर का डेटा भी खंगाला रहा है। जिससे बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। गौरतलब है कि नाहरपुररूपा में तीन दिसंबर की शाम को निजी बैंक के एटीएम से करीब 32 लाख रुपये चोरी हो गए थे। वहीं सोहना रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम के कैश डिस्पेंसर को 17 दिसंबर की शाम करीब चार बजे तोड़कर दस जार रुपये चोरी कर ले गए। बैंक की शिकायत के तीन दिन बाद पुलिस जांच करने पहुंची थी। इसके बाद 21 दिसंबर को पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed