फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused arrested for missing two crore laptops from the vehicle

Gurugram News: गाड़ी से दो करोड़ के लैपटाप गायब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for missing two crore laptops from the vehicle
186 लैपटॉप बरामद, आरोपी को अदालत में पेश कर तीन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पालम विहार सीआईए की टीम ने खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में गाड़ी से दो करोड़ के लैपटाॅप गायब करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये के 186 लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के देवेंद्र पाल का खेड़कीदौला में वाटसू लॉजिस्टिक के नाम से गोदाम है। उनका कंटेनर सेक्टर-45 में ऑन मूव ट्रांसपोर्ट में चलता है। इस कंटेनर ट्रक पर उन्होंने राजस्थान के भरतपुर निवासी साकिर को ड्राइवर रखा था। बीती तीन अगस्त को चालक तमिलनाडु से मिक्स गुड्स लेकर गुरुग्राम के लिए चला था। 8 अगस्त को साकिर जब गुरुग्राम पहुंचा तो ट्रक को गोदाम में खड़ा कर चुपचाप कहीं चला गया। जब यहां ट्रक खाली किया गया तो पाया गया कि इसमें 288 नग सामान गायब है। जांच के दौरान पाया गया कि इस सामान में लैपटॉप के अलावा कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान है। जिनकी कीमत दो करोड़ के करीब आंकी गई।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए पालम विहार सीआईए के प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिंद्र की टीम ने इस वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे 1 आरोपी को चोर गढ़ी मोड गांव खोह, राजस्थान से काबू कर लिया। जिसकी पहचान यूपी के मथुरा निवासी 25 वर्षीय रोहिल उर्फ राहुल के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गाड़ी के चालक व अन्य साथियों के साथ मिलकर इन्होंने राजस्थान के धोल के निकट गाड़ी में भरे सामान को निकाल लिया। जिसके बाद चालक ने कंटेनर ट्रक को गुरुग्राम ले जाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने आरोपी से करीब दो करोड़ रुपये के 186 लैपटॉप बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed