फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The 37 meter long FOB on Old Delhi Road will make the journey easier

Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पर 37 मीटर लंबे एफओबी से राह होगी आसान

Sun, 15 Jun 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The 37 meter long FOB on Old Delhi Road will make the journey easier
मारुति कंपनी सीएसआर के तहत परियोजना की लागत वहन करेगी, नौ माह में पूरा होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-18 स्थित मारुति सुजूकी कंपनी के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना को मारुति कंपनी के सीएसआर के तहत किया जाएगा। एफओबी/वॉकवे लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। स्टेनलेस स्टील से बनने वाले 37 मीटर लंबे एफओबी पर एस्कलेटर और सीढ़ियां लगाई जाएंगी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर में पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जरूरत के अनुसार एफओबी का निर्माण करा रहा है। जीएमडीए खुद के साथ सीएसआर के तहत भी योजनाओं को सिरे चढ़ाने का प्रयास कर रहा है। ओल्ड दिल्ली रोड पर मारुति कंपनी के पास लंबे समय से एफओबी की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए कंपनी सीएसआर के तहत एफओबी निर्माण को आगे आई है। हालांकि, योजना के अनुसार एफओबी के निर्माण को नौ माह में पूरा किया जाएगा। यह कार्य 5.45 करोड़ की अनुमानित लागत से किया जाएगा। एफओबी बनने से पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने में सहायक होगा।
विज्ञापन

जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि कंपनी को एनओसी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ द्वारा भी एफओबी का निर्माण कराया जाना है। इसके अतिरिक्त, शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सेक्टर-14 मार्केट, सोहना रोड पर रहेजा मॉल के पास, सोहना रोड पर सीडी चौक और शीतला माता रोड पर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच एफओबी

जीएमडीए शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जहां भारी पैदल यात्रियों की आवाजाही की पहचान की गई है। प्राधिकरण ने एफओबी के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली है। इनमें मेदांता अस्पताल, आर्टेमिस अस्पताल, गुड अर्थ सिटी सेंटर विकास मार्ग, सेक्टर-14/16 डिवाइडिंग रोड, एमडीआई चौक फ्लाईओवर के पास और न्यू रेलवे रोड पर भीम नगर चौक शामिल हैं। एफओबी स्टेनलेस स्टील से बने होंगे और सीढ़ियां, एस्कलेटर और लिफ्ट भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed