फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Textile factories are saving water by using STP treated water.

Gurugram News: एसटीपी शोधित जल का प्रयोग कर पानी बचा रही हैं टेक्सटाइल फैक्ट्रियां

Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Textile factories are saving water by using STP treated water.
गुरुग्राम। शहर के खांडसा और बहरामपुर इलाके में स्थित गारमेंट उद्योग की कुछ इकाइयों ने जल संरक्षण की दिशा में पहल की है। इकाइयों में रेशों और कपड़ों की डाई करने में काफी पानी की जरूरत होती है। इस कार्य के लिए यहां की औद्योगिक इकाइयों ने भूजल की बजाय बहरामपुर स्थित जीएमडीए के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित पानी का प्रयोग करना शुरू किया है। इन उद्योग संचालकों ने एसटीपी से अपने इलाके तक शोधित पानी लाने के लिए पाइप लाइन बिछाई है। इसके अलावा अपने यूनिट में भी पानी की सफाई का संयंत्र लगाया है ताकि शोधित पानी का अच्छी तरह साफ कर उसे प्रयोग में लाया जा सके। वस्त्र और परिधान निर्यातक अनिल जैन ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित पानी का प्रयोग डाई के कार्य में प्रयोग किया जा रहा है। ऐसा इस इलाके के कई उद्योग कर रहे हैं। वहीं, बहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र के वस्त्र उद्योग उद्यमी संदीप बहल ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट से औद्योगिक इलाके तक पाइप लाइन बिछाई गई है। सीवेज ट्रीटेड पानी को अपने माइक्रो फिल्टर में शोधित करने का इंतजाम किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed