फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Terigram most polluted, AQI 384, air quality index reached 365 in the morning and 372 in the evening

टेरीग्राम सबसे प्रदूषित, एक्यूआई @384, शहर में सुबह 365 और शाम को 372 पर पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

Sun, 28 Nov 2021 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Terigram most polluted, AQI 384, air quality index reached 365 in the morning and 372 in the evening
गुरुग्राम। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। रविवार को अवकाश के दिन भी गुरुग्राम में सुबह दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 और मानेसर में 313 दर्ज हुआ। शाम चार बजे ये और बढ़ कर 372 तक पहुंच गया। इस दौरान विकास सदन में 361, ग्वाल पहाड़ी में 370, सेक्टर-51 में 373 और टेरीग्राम में सर्वाधिक एक्यूआई 384 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण कम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कार्रवाई जारी है। शनिवार-रविवार रात्रि को हुई पेट्रोलिंग में अधिकारियों ने सेक्टर-103 स्थित दौलताबाद और टीकमपुर में अर्फोडबेल हाउसिंग प्रोजेक्ट बना रही माहिरा बिल्ड टैक प्राइवेट लिमिटेड पर प्रदूषण फैलाने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने मौके पर उड़ती धूल और मिट्टी को देखते हुए तत्काल काम बंद करा दिया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कंपनी को इस संबंध में सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे रोड पर जारी एक निर्माण कार्य जनरेटर चलते हुए मिला। इसको तत्काल बंद कराया गया। निर्माण कार्य कर रही एजेंसी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गौर हो कि जिला उपायुक्त डा. यश गर्ग की सख्ती के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, जिला योजनाकार प्रवर्तन विभाग सहित अन्य विभागों से कार्रवाई जारी है। अब तक लगभग 75 लाख रुपये के जुर्माने की बड़ी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed