फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ten-year-old girl dies after being hit by a bus

बस की चपेट में आने से दस साल की मासूम की मौत

Sun, 01 May 2022 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Ten-year-old girl dies after being hit by a bus
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे से सटे बाबूपुर गांव के पास बस की चपेट में आने से दस साल की बच्ची की मौत हो गई। पिता के बयान पर राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छानबीन के बाद बस चालक जय सिंह निवासी छावला को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर के रहने वाले मुन्नी लाल मंडल ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। मेरी पत्नी बड़ी बेटी पिंकी (10) को लेकर कूड़ा बीनने के लिए गई थी। शनिवार पांच बजे के लगभग बाबूपुर गांव में शराब के ठेके के पास बने मोड़ पर दिल्ली डिपो की बस मुड़ रही थी। इस दौरान चालक की लापरवाही से बच्ची बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे सेक्टर दस के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पिता के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ने बताया कि बस चालक को छानबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को उनको ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed