फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teenager was misdeed by youth from same village in Gurugram

किशोरी से चार दिन तक दरिंदगी: पड़ोस की महिला ले गई होटल...वहां गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, रुपये भी ऐंठे

Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
सार

महिला पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने पड़ोस में रहने वाली महिला ने भी आरोपी युवक का साथ देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला पीड़िता नाबालिग को सब्जी लाने के बहाने बहला-फुसलाकर एक होटल में लेकर गई थी।

विज्ञापन
Teenager was misdeed by youth from same village in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

महिला थाना पूर्व क्षेत्र में एक किशोरी (17 वर्ष) के साथ गांव में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म करके जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करके हजारों रुपये भी ऐंठे हैं। पुलिस की जांच में एक महिला की संदिग्ध भूमिका मिली है।

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर महिला थाना पूर्व में दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक व पड़ोसी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351(3), 65(1), 6-17 पॉक्सो एक्ट के तहत सोमवार को एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता और आरोपी दोनों ही बिहार के एक ही गांव के रहने वाले हैं। नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ गुरुग्राम के पूर्व जोन में रहते हैं। आरोपी युवक ने उनकी 17 साल की बेटी को झांसे में लेकर एक अक्तूबर से चार अक्तूबर तक कई बार दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल करके हजारों रुपये ऐठें और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने पड़ोस में रहने वाली महिला ने भी आरोपी युवक का साथ देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला पीड़िता नाबालिग को सब्जी लाने के बहाने बहला-फुसलाकर एक होटल में लेकर गई थी। वहां पर पहले से मौजूद आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला थाना पूर्व से जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed