फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   team is looking for connectivity of ISBT with the highway

Gurugram News: आईएसबीटी की हाईवे से कनेक्टिविटी तलाश रही टीम

Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
team is looking for connectivity of ISBT with the highway
सेक्टर 36ए में बनाए जाने वाले इंटर स्टेट बस टर्मिनल को द्वारका एक्सप्रेस, एसपीआर व एचएच-48 से जोड़ना चाहता है विभाग
विज्ञापन


विशेष टीम निरीक्षण के दौरान तलाश रही संभावनाएं, पीपीपी मोड पर बनाया जाना है बस टर्मिनल


विराट त्यागी
गुरुग्राम। सेक्टर-36 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर बनाए जाने वाले इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के लिए फाइनल जगह अभी चिह्नित नहीं की गई है। दरअसल, अभी यह देखा जा रहा है कि इस आईएसबीटी की कनेक्टिविटी विभिन्न मुख्यमार्गों से किस तरह होगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सहायक एजेंसी राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एचएसएलएमएल) की टीम भी इसके लिए निरीक्षण कर रही है। यह एजेंसी भी इसके निर्माण के लिए सक्रिय दिख रही है। फिलहाल अभी इस परियोजना के संदर्भ में निविदा की जानी है।
विज्ञापन

एचएसएलएमएल की टीम का निरीक्षण अभी जारी है। इस दौरान वह विभिन्न पहलुओं को देख रही है। जल्द ही निरीक्षण पूरा करने के बाद रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान यह देखा जा रहा है कि किस तरह इस आईएसबीटी की कनेक्टिविटी द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर और एचएच- 48 से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना के अंतर्गत एचएसआईआईडीसी करीब 143 एकड़ जमीन में से 15 एकड़ जमीन आईएसबीटी बनाने के लिए परिवहन विभाग को देगा। इसके लिए फिलहाल दो जगह पर जमीनों को चिह्नित किया गया है। इस क्षेत्र में ऐसा बस टर्मिनल बनाने की मांग काफी समय से चल रही थी, जहां से विभिन्न राज्यों के लिए बसों को संचालित किया जा सके।
अभी फिलहाल गुरुग्राम में हरियाणा राज्य का एक सामान्य बस स्टैंड है। यह बस स्टैंड करीब 60 साल पुराना और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है। यहां से निकलकर हाईवे तक पहुंचने में अभी बसों को काफी जाम का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड तक पहुंचना और निकलना ही बस चालकों के लिए आफत से कम नहीं होता जबकि इस वजह से यात्रियों का भी काफी समय खराब होता है।

इसी के मद्देनजर सरकार अब एक नया आईएसबीटी शहर के आउटर क्षेत्र सेक्टर 36 ए में बनाने की तैयारी कर रही है। बाहरी क्षेत्र में होने के साथ-साथ यह इलाका मुख्यमार्गों के नजदीक भी है। इस परियोजना पर अभी काम चल रहा है। आईएसबीटी बनने से औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को भी इसका फायदा मिल सकेगा। सेक्टर-36 ए के आसपास सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों में हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं।

पीपीपी मोड पर बस स्टैंड बनाने के लिए एचएसएलएमएल टीम निरीक्षण कर रही है। वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में भेजेगी।
- भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed