फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   TDL Warriors and Sector-9 Gurugram Kings dominate the quarter-finals.

Gurugram News: राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए जिला स्तरीय का आयोजन अनिवार्य

Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
TDL Warriors and Sector-9 Gurugram Kings dominate the quarter-finals.
एएफआई ने जिला एथलेटिक्स संघों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

नंबर गेम- 30 अक्तूबर तक पैन-कार्ड और खाता खुलवाने के आदेश



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हैदराबाद में राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने देशभर के जिला एथलेटिक्स संघों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एएफआई के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. ललित के भनोट ने वेबिनार के माध्यम से देश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए।



बैठक में स्पष्ट किया गया कि राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक जिला संघ को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। डॉ. ललित के भनोट ने कहा कि वर्ष 2026 में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन




यदि किसी जिला संघ ने अभी तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया है तो उसे 30 अक्तूबर 2026 से पहले प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी। निर्धारित समय सीमा में प्रतियोगिता आयोजित नहीं करने वाले जिला संघ को राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही प्रत्येक जिला एथलेटिक्स संघ के नाम पर पैन कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य किया गया है। जिन जिला संघों के पास अभी तक ये दोनों सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें 30 अक्तूबर तक अपने संघ के नाम पर पैन कार्ड बनवाने और बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। एएफआई कोऑर्डिनेटर चरण सिंह राठी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शर्तें पूरी किए बिना किसी भी जिला संघ को हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed