{"_id":"67e6eed15872c2664c0bf034","slug":"tax-worth-rs-4-crore-evaded-in-the-purchase-and-sale-of-betel-nut-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53999-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुपारी की खरीद फरोख्त में चार करोड़ का टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुपारी की खरीद फरोख्त में चार करोड़ का टैक्स चोरी
विज्ञापन
मानेसर सहित तीन ठिकानों पर मारा छापा
82 करोड़ के माल पर टैक्स का नहीं हुआ था भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुपारी की कटिंग कर पान मसाला बनाने वाली कंपनी को आपूर्ति करने के नाम पर करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। सीजीएसटी गुड़गांव कमिश्नरेट की एंटी-एवेजन ब्रांच की टीम ने डेटा एनालिटिक्स के आधार पर श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी सुपारी एलएलपी के ठिकानों पर छापा मारा है।
टीम की ओर से करीब 24 घंटे तक कंपनी के तीनों ठिकानों पर चले सर्च में भारी गोलमाल का अंदेशा था। टीम की ओर से छानबीन के दौरान उक्त फर्म ने 2,500 टन अवैध सुपारी की खरीदारी और हेराफेरी की है, जिसकी कुल कीमत 82 करोड़ रुपये के लगभग है। जो प्रारंभिक जांच में जीएसटी चोरी के रूप में 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का संकेत देती है। बतादें कि करीब एक माह पहले सीजीएसटी की टीम की ओर से पान मसाले की आपूर्ति के दौरान टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था।
वर्जन
एंटी-एवेजन ब्रांच की टीम ने डेटा एनालिटिक्स के आधार पर मिली जानकारी के बाद छापा मारा है। जहां पर अब तक की छानबीन के दौरान 4 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा कर 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। - करन सिंह, सहायक आयुक्त एंटी-एवेजन, सीजीएसटी, गुरुग्राम