फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tarpan for ancestors begins today; Shrimad Bhagwat Katha being held at several places.

Gurugram News: आज से शुरू होगा पितरों का तर्पण, कई जगहों पर श्रीमद्भागवत कथा

Sat, 26 Sep 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tarpan for ancestors begins today; Shrimad Bhagwat Katha being held at several places.
26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलेगा पितृ पक्ष
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। भाद्र पक्ष की पूर्णिमा 26 सितंबर शनिवार को पूर्णिमा श्राद्ध के साथ पितृ पक्ष शुरू हो रहा है। शहर के कई सामाजिक व धार्मिक संगठन इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करेंगे।

आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित अमरचंद भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष पितृपक्ष 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध से शुरू होगा और 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर समापन होगा। पंचांग में अष्टमी तिथि के क्षय के कारण सप्तमी-अष्टमी का श्राद्ध 3 अक्तूबर को संयुक्त रूप से किया जाएगा। श्राद्ध का मूल भाव श्रद्धा, कृतज्ञता और पूर्वजों के प्रति सम्मान है। तर्पण, पिंडदान, अन्न, भोजन एवं दान के माध्यम से पितरों का स्मरण करने की परंपरा रही है।
विज्ञापन

गौरी शंकर मंदिर के पुजारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि हिंदुओं में जातक के गर्भधारण से लेकर मृत्योपरांत तक अनेक प्रकार के संस्कार किए जाते हैं। अंत्येष्टि को अंतिम संस्कार माना जाता है, लेकिन अंत्येष्टि के पश्चात भी कुछ ऐसे कर्म होते हैं जिन्हें मृतक के संबंधी विशेषकर संतान को करने होते हैं। श्राद्ध कर्म उन्हीं में से एक है। वैसे तो प्रत्येक मास की अमावस्या तिथि को श्राद्ध कर्म किया जा सकता है लेकिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक पूरा पखवाड़ा श्राद्ध कर्म करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर 4 स्थित वैश्य धर्मशाला में ब्रजरस गो सेवा समिति की ओर से श्री मद्भागवत कथा का आयोजन 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। कथा का कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक रहेगा। वृंदावन स्थित कोकिला वन के कथा व्यास पं. मनमोहन बृजवासी कथा कहेंगे। सेक्टर 82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट के प्लॉट नंबर 19 सिग्नेचर एवेन्यू में श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 28 सितंबर 4 अक्तूबर तक चलेवा। 5 अक्तूबर को पूर्णाहुति और भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस कथा के कथा व्यास पंंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी होंगे।






पूनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed