फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tanker hits school bus, driver injured

Gurugram News: टैंकर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, चालक को आईं चोटें

Thu, 14 Aug 2025 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tanker hits school bus, driver injured
- घटना के दौरान बस में नहीं थे स्कूल के बच्चे, हादसे के बाद लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-42 से जेनपैक्ट चौक की ओर जाने वाली सड़क पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार टैंकर श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस से टकरा गया। इस टक्कर में स्कूल बस में चालक साइड का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान में बच्चे व स्कूल स्टाफ मौजूद नहीं था, सिर्फ चालक-परिचालक ही थे। इसमें चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क पर जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस का चालक बच्चों को लेने के लिए सेक्टर-42 से जेनपैक्ट चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगे तेज रफ्तार में चल रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद चालक ने तेजी से टैंकर को दायीं तरफ मोड़ा तो टैंकर पूरी तरह घूम गया और उसने पीछे से आ रही श्रीराम पब्लिक स्कूल बस को टक्कर लग गई। हादसे के बाद चालक टैंकर को छोड़कर मौके से भाग गया। इस हादसे में स्कूल बस के चालक को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, स्कूल बस एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल बस और टैंकर में टक्कर होने के कारण सड़क पर वाहनों के निकलने की जगह नहीं बची। सुशांतलोक थाना पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन के सहारे टैंकर को सड़क की साइड में खड़ा कराया गया। वहीं, चालक से भी स्कूल बस को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। करीब आठ बजे सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो पाया।
विज्ञापन

सुशांतलोक थाने के प्रभारी मनोज ने बताया कि अभी तक स्कूल की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। बस चालक के बयान दर्ज किए गए हैं। ट्रक चालक के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed